Home Uncategorized एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार, बड़े भाई ने अपने सगे छोटे भाई को परिवार के साथ मिल जान से मारा-

एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार, बड़े भाई ने अपने सगे छोटे भाई को परिवार के साथ मिल जान से मारा-

by marmikdhara
0 comment

धौलपुर जिले के राजाखेड़ा में देर रात सगे भाई ने दूसरे भाई की हत्या कर दी। दोनों के बीच मकान को लेकर विवाद चल रहा था। इस दौरान हुए झगड़े में बड़े भाई ने परिवार समेत लाठी-डंडों और फावड़े से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर राजाखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
मृतक की पत्नी ईश्वरी देवी ने बताया कि हम अपने परिवार के साथ घर के अंदर बैठे हुए थे। तभी पति पप्पू सिंह के सगे बड़े भाई दिमान सिंह, रामकिशोर, सीताराम और अपने परिवार के साथ घर के बाहर पहुंचकर हल्ला करने लगे। सभी के हाथों में लाठियां, डंडे, ईट और फावड़े थे। इसी दौरान दिमान सिंह घर खाली करने के लिए कहने लगा। पीड़ित ने ऐसा करने से मना किया तो सभी ने घर में घुसकर उसके पति पप्पू को जबरन पकड़कर घर से बाहर ले गए। इस दौरान दिमान सिंह के परिवार ने घर की महिलाओं की भी बेइज्जती की। पति तो घर से बाहर ले जाने के बाद उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान सीताराम ने पप्पू के सिर पर फावड़ा मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews