Home Uncategorized एक्टर रणबीर कपूर हुए कोरोना पॉजिटिव, मां नीतू सिंह ने किया कंफर्म-

एक्टर रणबीर कपूर हुए कोरोना पॉजिटिव, मां नीतू सिंह ने किया कंफर्म-

by marmikdhara
0 comment

एक्टर रणबीर कपूर कि कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की पुष्टि रणबीर की मां और मशहूर फिल्म एक्ट्रेस नीतू सिंह ने की। मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्होंने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा “आप सभी की चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।” रणबीर का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है उसका इलाज चल रहा है। और वह ठीक हो रहा है। वह घर में ही self-quarantine है। और सभी सावधानियों का पालन कर रहा है।
इससे पहले रणबीर के अंकल और मशहूर फिल्म एक्टर रणधीर कपूर ने बताया था कि रणबीर की तबीयत खराब है। हालांकि उन्हें यह नहीं पता था कि रणबीर को हुआ क्या है। उन्होंने बताया था कि शायद रणबीर को कोरोना हुआ है। जानकारों के मुताबिक रणवीर ने कोविड-19 टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वे क्वॉरेंटाइन में है। और अपना इलाज करवा रहे हैं।
एक न्यूज़ वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में रणधीर कपूर ने कहा था “रणबीर ठीक नहीं है, लेकिन मुझे नहीं पता की उनको हुआ क्या है। मैं शहर में नहीं हूं।” कुछ महीने पहले रणबीर की मां नीतू सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म “जुग जुग जियो” की शूटिंग के दौरान कोरोना संक्रमित हो गई थी। उनके को एक्टर वरुण धवन भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि नीतू और वरुण दोनों कुछ दिन बाद ठीक हो गए थे। इस बात की जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को दी थी।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews