Home Lifestyle ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन ने दी गिरफ्तारी पर सफाई-

ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन ने दी गिरफ्तारी पर सफाई-

by marmikdhara
0 comment

नाइट पार्टी में पकड़े जाने के बाद ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन ने दी सफाई,गिरफ्तारी की खबरों को बताया गलत।
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने अपनी गिरफ्तारी पर मंगलवार को एक स्टेटमेंट जारी पर सफाई दी है। सुजैन ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर कर अपनी गिरफ्तारी की खबरों और उन पर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह से गलत और गैरजिम्मेदाराना बताया।
खबरों के मुताबिक मुंबई एयरपोर्ट के पास ड्रैगनफ्लाई क्लब में पुलिस ने सोमवार रात करीब 2:00 बजे छापा मारा था। इसके बाद वहां नाइट पार्टी में मौजूद सुजैन खान, सिंगर गुरु रंधावा, क्रिकेटर सुरेश रैना समेत 27 सेलिब्रिटी और 7 स्टाफ के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया। खबरों के अनुसार सेलिब्रिटीज को गिरफ्तार करने के बाद छोड़ भी दिया गया था।
सुजैन ने पोस्ट में सफाई देते हुए लिखा, बीती रात मै अपने एक करीबी दोस्त के बर्थडे डिनर पर गई थी। मेरे अलावा वहां हमारे कई दोस्त भी थे। रात को 2:30 बजे के करीब पुलिस ने क्लब में एंट्री की इसके बाद होटल मैनेजमेंट से उनकी बातचीत चल रही थी। उनके बीच में जो भी मुद्दा था वह उससे लेकर बात कर रहे थे। इसके बाद वहां मौजूद सभी गेस्ट को 3 घंटे इंतजार करने के लिए कहा गया।आखिर में हम सभी को सुबह 6:00 बजे जाने दिया गया। हालांकि मीडिया में चल रही यह खबरें की पुलिस की तरफ से गिरफ्तारियां की गई यह सभी खबरें पूरी तरह से गलत और गैर जिम्मेदाराना है।
सुजैन खान ने आगे कहा इस स्टेटमेंट के जरिए में अपना पक्ष रख रही हूं। मुंबई पुलिस के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है। उनकी लगातार निगरानी के बिना हम सभी मुंबई के लोग सेफ फील नहीं कर सकते। लेकिन मुझे यह समझ नहीं आ रहा है कि पुलिस ने क्लब में गेस्ट को 3 घंटे तक वेट करने के लिए क्यों कहा। सुजैन के अलावा गुरु रंधावा की टीम की तरफ से भी सफाई दी गई।
गुरु रंधावा की मैनेजमेंट टीम ने कहा कल रात की इस घटना के लिए अफसोस है दुर्भाग्य से गुरु रंधावा को स्थानीय प्रशासन के फैसलों की जानकारी नहीं थी। उन्होंने वादा किया है कि वह सरकार की सभी गाइडलाइन और प्रोटोकॉल का पालन करेंगे। वह कानून का पालन करने वाले व्यक्ति रहे हैं और आगे भी ऐसा करना जारी रखेंगे।
बताया जा रहा है कि पार्टी में 19 लोग दिल्ली से आए थे। अन्य लोग पंजाब और दक्षिण मुंबई के रहने वाले थे। इनमें से ज्यादातर ने शराब पी रखी थी। महाराष्ट्र में अभी भी लॉकडाउन के नियम जारी हैं। इसमें रात में 11:00 के बाद किसी भी तरह पार्टी व सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews