Home News उदयपुर में महिला के साथ हुई हैवानियत की हद पार, 14 साल की नौकरानी से मालकिन ने की दरिंदगी-

उदयपुर में महिला के साथ हुई हैवानियत की हद पार, 14 साल की नौकरानी से मालकिन ने की दरिंदगी-

by marmikdhara
0 comment

उदयपुर ,उदयपुर जिले के फतहनगर थाना क्षेत्र में 14 साल की नाबालिक के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। नाबालिक जिस घर में काम करती थी, उसकी मालकिन ने घर आने वाले मेहमानों के साथ जबरदस्ती उसके संबंध बनवाए। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई। पीड़िता जब 4 माह की गर्भवती हो गई तो उसका पता चला। पुलिस को सूचना मिलते ही आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पीड़िता ने बताया कि वह फतहनगर थाना क्षेत्र में नूरजहां नामक महिला के घर पिछले 10 महीने से नौकरानी का काम कर रही थी। इस दौरान मकान मालकिन द्वारा घर में आने वाले मेहमानों के साथ जबरन उसके शारीरिक संबंध बनवाए गए। इसका विरोध करने पर मकान मालकिन नूरजहां ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की। जिसके चोट के निशान पीड़िता के शरीर पर है।

अब पीड़िता हुई 4 महीने की गर्भवती-

पीड़िता ने बताया कि पिछले लंबे समय से घर आने वाले मेहमान उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे। इस दौरान मकान मालकिन ने घर के नजदीक रहने वाले छगन नामक व्यक्ति से भी पीड़िता के संबंध बनवाएं। जिसके बाद अब वह 4 महीने की गर्भवती हो गई है। ऐसे में तबीयत बिगड़ने पर पीड़िता ने अपनी मां को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसके बाद मां के साथ पीड़िता ने थाने में मकान मालकिन और दो युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

विरोध करने पर चाकू और बेल्ट से करते थे मारपीट-

पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि मकान मालकिन द्वारा उसका जबरन देह शोषण किया जा रहा था। इसका विरोध करने पर कई बार पीड़िता को मारा गया, तो कभी चाकू से उसके शरीर पर गोदा गया। वह मजबूरन मकान मालकिन के हाथों परेशान होती रही। लेकिन गर्भवती होने के बाद पीड़िता के परिजनों को इसकी भनक लग गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़िता की मां ने बताया कि लंबे समय से उनकी बेटी के साथ गलत काम किया जा रहा था। लेकिन जब उन्होंने इसका विरोध किया तो नूरजहां और उसके साथियों ने हमें धमकाया और हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे परेशान होकर पीड़िता के परिजनों ने पुलिस संरक्षण की मांग की है। वहीं पुलिस ने भी आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए एक युवक की गिरफ्तारी कर ली है। जबकि अन्य लोगों की तलाश जारी है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा) www.Marmikdhara.in.(Hindi)
www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews