Home News उदयपुर के ग्रामीण इलाकों में तेंदुए ने फैलाया आंतक, अधेड़ उम्र की महिला को उठाकर गुफा में ले जाकर मारा-

उदयपुर के ग्रामीण इलाकों में तेंदुए ने फैलाया आंतक, अधेड़ उम्र की महिला को उठाकर गुफा में ले जाकर मारा-

by marmikdhara
0 comment

उदयपुर के ग्रामीण इलाकों में तेंदुए का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को जावर माइंस थाना क्षेत्र में तेंदुए ने एक अधेड़ उम्र की मानसिक विक्षिप्त महिला को अपना शिकार बनाया‌। जिसमें महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना जावर माइंस थाना क्षेत्र के सिंधटवाडा गांव की है। जहां बुधवार को बकरी चरा रहे ग्रामीणों ने पहाड़ी इलाके पर खून के निशान देखे। इस दौरान निशान का पीछा करते हुए ग्रामीण गांव में बनी पहाड़ियों के नजदीक पहुंचे। जहां तेंदुआ मानसिक विक्षिप्त महिला को खा रहा था।
सिंधटवाडा गांव के रहने वाले कमलेश ने बताया कि उसने देखा कि एक तेंदुआ महिला का शिकार कर उससे गुफा में ले गया। इसके बाद कमलेश ने ग्रामीणों को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने हवा में फायर कर गुफा से तेंदुए को बाहर भगाया। तब तक तेंदुआ महिला की दोनों टांगे और निचले हिस्से को खा चुका था। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शत-विशत महिला के शव को कपड़ों में उठा मोर्चरी पहुंचाया।
सिंधटवाडा गांव के रहने वाले रमेश ने बताया कि ग्रामीण अंचल में इससे पहले भी कई बार तेंदुआ आम आदमी पर हमला कर चुका है। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता बंदोबस्त नहीं किया गया। जिसकी वजह से बीते 1 साल में उदयपुर के ग्रामीण अंचल में 3 लोगों की मौत हुई है। जबकि कई मवेशियों को तेंदुआ अपना शिकार बना चुका है। वहीं वन विभाग के अधिकारियों की माने तो पिछले 1 साल में ग्रामीण इलाकों से तेंदुए पकड़े जा चुके हैं। इसके बावजूद अभी तेंदुए की दस्तक ग्रामीण इलाकों में जारी है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews