इंडियन एयरफोर्स ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट(AFCAT) 2021 के लिए शार्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस परीक्षा के जरिए भारतीय वायु सेना की फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन टेक्निकल) के कुल 334 पदों पर भर्तियां की जाएगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू होगी। इच्छुक एवं योग्य कैंडीडेट्स careerindianairforce.cdac.in या afcat.cdac.in के जरिए 30 जून तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
क्वालिफिकेशन
आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स 50 फ़ीसदी मार्क्स के साथ 12वीं पास, 12वीं में मैक्स-फिजिक्स विषय होना जरूरी है। पदानुसार योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
आयु सीमा
फ्लाइंग ब्रांच-इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 20 से 24 साल होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2022 से होगी।
ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल एवं नॉन टेक्निकल)- इसके लिए आवेदन की उम्र 20 से 26 साल तय की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2022 से होगी।
चयन प्रक्रिया
आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए चयन ऑनलाइन AFCAT परीक्षा से होगी। वही, ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) ब्रांच वाले उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग नॉलेज टेस्ट में भी बैठना होगा। फाइनल मेरिट AFCAT और AFSB दोनों परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर निकाली जाएगी।
परीक्षा पैटर्न-
2 घंटे 45 मिनट की इस टेस्ट में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। यह सवाल जनरल अवेयरनेस, वर्बल एबिलिटी इन इंग्लिश, न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग, मिलिट्री एप्टिट्यूड से होंगे। पेपर 300 अंकों का होगा।
आवेदन शुल्क-
जनरल-250 रुपए
एनसीसी स्पेशल एंट्री- कोई फीस नहीं
मेट्रोलॉजी एंट्री- कोई फीस नहीं
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक एवं योग्य कैंडीडेट्स इन पदों के लिए https://careerindianairforce.cdac.in और https://afcat.cdac.in के जरिए तय तारीख तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)