Home News अमेरिका में मचा बवाल-

अमेरिका में मचा बवाल-

by marmikdhara
0 comment
  • पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने कैपिटल बिल्डिंग पर बोला धावा।
  • वाशिंगटन में बुधवार को जैसी हिंसा हुई वैसी अमेरिका की इतिहास में कम ही हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक यूएस कैपिटल बिल्डिंग में घुसकर की तोड़फोड़।
    2020 में हुए चुनाव के नतीजों को पलटने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कोशिश बुधवार को खतरनाक हालत में पहुंच गई। उनके समर्थकों की भीड़ ने एक रैली के बाद यूएस कैपिटल बिल्डिंग पर धावा बोल दिया। इस रैली में ट्रंप ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर चुनाव में धांधली का दावा किया। अमेरिका की इतिहास में ऐसी अस्थिरता के नजारे कम ही देखने को मिले हैं। भीड़ के उपद्रव की वजह से बुधवार दोपहर वॉशिंगटन में कर्फ्यू लगा दिया गया। इलेक्ट्रोल कॉलेज की काउंटिंग रोकने के इरादे से सैकड़ों लोग बैरिकेट्स पर चढ़ गए। इसके बाद पुलिस अफसरों से झड़प भी हुई।
    प्रदर्शनकारी शोर मचाते हुए सीनेट चेंबर के ठीक बाहर दूसरी मंजिल में लॉबी में घुस आए। इस दौरान लॉ एनफोर्समेंट ऑफीसर खुद को चेंबर के दरवाजे के सामने कर लिया। कैपिटल बिल्डिंग में अंदर एक महिला को गोली लगी, जहां उसे अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पुलिस ने बताया कि कैपिटल ग्राउंड में तीन और लोगों की मौत हुई है।दोपहर की शुरुआत में ही ट्रंप के समर्थक कैपिटल बिल्डिंग के वेस्ट एरिया के बाहर पुलिस के बेरीगेट के पास जमा हो गए, और कुछ देर बाद इनमें से कई बिल्डिंग की सीढ़ियों पर चढ़ गए।इस पर पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल कर उपद्रवियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ज्यादा होने की वजह से उन्हें भी हार माननी पड़ी।और समर्थकों द्वारा कैपिटल बिल्डिंग के बाहर पश्चिमी और पूर्वी हिस्से पर कब्जा कर लिया गया। वे दीवारों पर चढ़े और ट्रंप के समर्थन वाले झंडे लहराते देखे गए।पुलिस द्वारा बिल्डिंग के अंदर मौजूद सांसदों को गैस मास्क दिए गए, उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। साथ ही हाउस चेंबर के बाहर पुलिस ने भीड़ में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने 5 गन भी जब्त की है। और 13 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि ज्यादातर लोग मौके से भाग निकले। बाद में पुलिस ने बताया कि शहर में कर्फ्यू लगाने के बाद 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
    स्पीकर नैंसी पेलोसी के ऑफिस में भी हुई तोड़फोड़-
    हाउस चेंबर के पास बने स्पीकर नैंसी पेलोसी के ऑफिस में भी ट्रंप के समर्थकों द्वारा तोड़फोड़ की गई। एक शख्स ऑफिस की मेज पर पैर रखकर उनकी कुर्सी पर बैठा नजर आया। भीड़ कैपिटल राउंड पर कई घंटे तक मौजूद रही, बाद में पुलिस ने उन्हें हटाया। 8:00 बजे इलेक्ट्रोल कॉलेज रिजल्ट के लिए कांग्रेस की बैठक फिर शुरू हुई। ट्रंप समर्थकों को दोबारा कैपिटल बिल्डिंग में घुसने से रोकने के लिए डीसी और वर्जीनिया के नेशनल गार्ड को बुलाया गया।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews