गोदिया, अभिनेता विजय राज के द्वारा महिला असिस्टेंट डायरेक्टर से छेड़छाड़ मामले में सुर्खियों में रही फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन एक बार फिर वन मंत्री को रात्रि भोज के लिए मना करने को लेकर सुर्खियों में आ गई है। विद्या पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से पूर्व ही गोदिया के बिरसी विमानतल से मुंबई चली गई। इस मामले में मंत्री घिर गए हैं व विद्या उन पर भारी पड़ती नजर आ रही है। शूटिंग के लिए पूरा प्रोडक्शन हाउस गोदिया में रुका था व विद्या बालन के लिए बालाघाट से आना-जाना कर रखा था ।
पिछले दिनों मध्य प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह बालाघाट दौरे पर थे तथा वह अभिनेत्री विद्या बालन के सेट पर आने वाले थे। उसके 1 दिन पूर्व विद्या बालन सहित प्रोडक्शन हाउस का रात्रि भोज तय किया गया था, किंतु अचानक विद्या के नहीं कहने से मंत्री नाराज हो गए। उन्होंने निर्माताओं को शूटिंग बंद करने की धमकी दे डाली।
इस घटनाक्रम से मध्यप्रदेश में सियासी माहौल गरमा गया, विपक्षी इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहे हैं।
विजय शाह ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि पुलिस व नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई । उसमें महिला नक्सली मारी गई थी। जिसके बाद बालाघाट व गोंदिया जिला अलर्ट पर रहा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाह बालाघाट में फिल्म शेरनी के सेट पर पहुंचने वाले थे। किंतु इंटेलिजेंस व जिला प्रशासन ने शाह के कार्यक्रम को रद्द करने की सलाह दी। ऐसा कहकर मंत्री ने अपना पक्ष रखा।
दूसरी तरफ वन मंत्री विजय शाह की धमकी के बाद प्रोडक्शन के लिए महंगा पड़ गया तथा शूटिंग में दिक्कत आ गई। अब तक 90% शूटिंग हो चुकी है। अभी की शूटिंग फरवरी से होने की संभावना जताई जा रही हैं।
वही विद्या बालन ने कहा कि दिनभर की शूटिंग की थकावट के कारण वह शूटिंग स्थल पर रुकना नहीं चाहती थी तथा कोरोना संक्रमण खतरे के कारण उन्होंने रात्रि भोज के लिए मना किया। इसलिए वह मुंबई चली गई।
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)