Home News अधिकारियों को आता देख दुकानदार ने ग्राहक को अंदर खींच किया शटर डॉउन-

अधिकारियों को आता देख दुकानदार ने ग्राहक को अंदर खींच किया शटर डॉउन-

by marmikdhara
0 comment

अलवर शहर में मंगलवार को रामानंद मार्केट के पास लोहिया पाड़ी में एक कॉन्प्लेक्स में कॉस्मेटिक की होलसेल दुकानदार ने नगर परिषद की टीम को आता देखकर खुद को ग्राहक के साथ दुकान में बंद कर लिया। जिससे परिषद की टीम को दुकान के खुला होने का पता नहीं चल सके। लेकिन घटनाक्रम टीम के कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद नगर परिषद टीम ने दुकान को 3 मई तक सील करने की चेतावनी दी, तो दोनों बाहर निकल आए।
बता दें कि मंगलवार सुबह नगर परिषद की टीम को सूचना मिली थी कि लोहिया पाडी़ में एक होलसेल की दुकान खुली है। नगर परिषद के कर्मचारी ने मार्केट पहुंचते ही कैमरा ऑन कर लिया, जिससे दुकानदारी यह नहीं कह सके कि उसकी दुकान तो बंद थी। दुकानदार ने नगर परिषद की टीम के कर्मचारी नजर आते ही खुद दुकान के अंदर घुस गया और ग्राहक को भी अंदर कर लिया। तुरंत जूते चप्पल भी अंदर ले लिए, लेकिन यह सब कैमरे में कैद हो गया। दुकानदार काफी देर तक बाहर नहीं आया तो दुकान के मालिक को बुलाना पड़ा। इसके बाद दोनों दुकान के बाहर आए। इसके बाद दुकान को 3 मई तक सील कर दिया गया। उसकी बगल की दुकान को भी सील किया गया।
बता दें कि अलवर शहर में कलेक्टर के आदेश पर मंगलवार को बाजार बंद रखने के आदेश है। सरकार ने शनिवार और रविवार के अलावा सोमवार को भी बंद के निर्देश दिए हुए हैं। इस तरह मंगलवार को लगातार चौथे दिन भी बाजार बंद रहे। इस दौरान कुछ जगहों पर चोरी छुपे दुकान खोलने पर सील की कार्रवाई की गई। नगर परिषद के कर्मचारी अंकुर अवस्थी ने बताया कि लॉकडाउन की पालना करना जरूरी है। कोरोनावायरस के लिए हम सबके साझा प्रयास होंगे तभी हम इसे मात दे सकेंगे।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews