नागौर के जायल में एक एसयूवी कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी जिसमे बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। वहीं, एसयूवी चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने दोनों शवों को जायल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। घायल एसयूवी चालक को नागौर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार तरनाऊ से जायल की तरफ जा रही बाइक को पीछे से आ रही एसयूवी कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। एसयूवी चालक भी जख्मी हो गया। इसके बाद पुलिस को सुचना दी गयी | मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार मोहनराम विश्नोई निवासी झारोड़ा और नेमाराम नायक निवासी जेसास की दुर्घटना में मौत हो गई।