दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर खोहरा के समीप सुबह चालक को नींद की झपकी आने से सरसों के तेल से भरा 22 चक्का टैंकर पलट गया। जानकारी के अनुसार दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर सुबह जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहे 22 चक्का टैंकर के चालक को खोहरा के समीप नींद की झपकी आ गई। इससे सरसों के मीठे तेल से भरा टैंकर पलट गया। हालांकि हादसे में टैंकर चालक व परिचालक बाल-बाल बच गए।
तेल से भरा टैंकर पलटने और तेल सडक़ पर फैलने की सूचना पर सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गई और तेल को भरने में जुट गए। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से ट्रेंकर को सीधा करवाया। बताया जा रहा है की हादसे में टैंकर में लगभग 20 हजार लीटर सरसों का तेल भरा था, जो फैल गया।