Home News पार्टनर से परेशान होकर बिजनेसमैन ने किया सुसाइड

पार्टनर से परेशान होकर बिजनेसमैन ने किया सुसाइड

सुसाइड नोट में लिखा - धमकी देते थे तेरा घर नीलाम कर देगे

by marmikdhara
0 comment

जयपुर में एक बिजनेसमैन ने पार्टनर से परेशान होकर सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली | उसने सुसाइड नोट में अपने पार्टनर समेत 3 लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।

पुलिस ने बताया- संतोष नगर, अजमेर रोड पर रहने वाले राजकुमार (41) ने सुसाइड किया है। वह पत्नी मंजू देवी (35) और बेटी नीकू (12), बेटी टिनी (10) और भूपेश (10) के साथ रहते थे। 9 अगस्त को सुबह राजकुमार ने मकान की गैलरी में लगे कुंदे से रस्सी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुबह करीब 4 बजे पत्नी उठी तो राजकुमार घर में नहीं दिखाई दिया। गेट खुला देखकर बाहर गैलरी में गई तो राजकुमार फंदे से लटका मिला।

पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फंदे से शव को नीचे उतारकर तुरंत SMS हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। मेडिकल सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की जेब में पुलिस को सुसाइड नोट मिला, जिसमें राजकुमार ने अपनी मौत का जिम्मेदार 3 लोगों को बताया है। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक के सुसाइड नोट यह लिखा पाया गया 

मेरा नाम राजकुमार पिता शंकर लाल मेरी मौत के 3 लोग जिम्मेदार है। 1. किशन चन्द मावर (गोदूराम मावर) 2. प्रेम चन्द मावर (गोदूराम मावर) 3. डॉ. अमर चन्द मावर (गोदूराम मावर) तीनों भाइयों ने मेरे साथ धोखा करके मेरा पूरा टेंट हाउस का सामान ले लिया। इसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए है। प्रेम चंद ADM पोस्ट से रिटायर्ड है। इस आदमी ने मुझ से 3.50 लाख रुपए लिए। अपनी पावर को दिखाकर मुझे हमेशा डराता। कहता- तुझे में थाने में ले जाकर तेरी हालत खराब कर दूंगा। तेरे पूरे घर को नीलाम करवा दूंगा। ये लोग मुझे परेशान कर रखे हैं। मैं अपनी जिदंगी खत्म कर रहा हूं। प्रशासन से गुजारिश करता हूं कि इन तीनों भाइयों के खिलाफ सख्त से सख्त करवाई की जाए और मेरे परिवार को सब दिलाएं, जो इन्होंने मुझसे छीना है। टेंट का सामान और 3.50 लाख रुपए दिलाएं। मेरे परिवार को किसी भी तरह से पुलिस परेशान ना करें।

 

हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)

True Facts Newspaper

www.truefactsnews.in

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews