Home Bollywood सनी देओल के बेटे करण देओल बंधे शादी के बंधन में

सनी देओल के बेटे करण देओल बंधे शादी के बंधन में

by marmikdhara
0 comment

सनी देओल के बेटे करण देओल ने रविवार को अपनी गर्लफ्रेंड दृशा से शादी कर ली है। शादी के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। शादी के कुछ ही घंटों बाद ही खुद करण ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी दृशा के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं।

करण ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘तुम ही मेरा आज हो और तुम ही मेरा कल। यह हमारी जिंदगी के एक खूबसूरत सफर की शुरुआत है। हम उन सभी आशीर्वाद और शुभकामनाओं के आभारी हैं जो हमें घेरे हुए हैं।’ इस तस्वीर में दृशा ट्रेडिशनल दुल्हन की तरह रेड सब्यसाची लहंगे में और करण ऑफ व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं।

वहीं देर शाम कपल ने मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में सलमान खान, आमिर खान, कपिल शर्मा, जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर, सुनील शेट्‌टी, शत्रुघ्न सिन्हा और प्रेम चोपड़ा समेत कई बड़े सेलेब्स ने शिरकत दी। पार्टी के कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

बारात में खूब नाचे थे धर्मेंद्र
इससे पहले रविवार को करण की शादी से कई वीडियो वायरल हुए थे। बारात में धर्मेंद्र ने अपने बेटे बॉबी देओल का हाथ थामकर एंट्री ली थी। ढोल बजने पर धर्मेंद्र ने डांस भी किया था। इससे पहले भी धर्मेंद्र संगीत सेरेमनी में पोते करण के साथ यमला पगला दीवाना के टाइटल सॉन्ग पर डांस करते नजर आए थे।

 

हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)

True Facts Newspaper

www.truefactsnews.in

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews