74
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
बुधवार दोपहर 11.45 बजे करीब बारां जिले के अंता तहसील के सीसवाली इलाके के बडग़ांव में लूटेरों ने यूको बैंक से 10 लाख 75 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो नकाबपोश युवक बाइक से बैंक आए और यूको बैंक पर हवाई फायर करते हुए बैंक में प्रवेश किया। लुटेरों के हाथ में बंदूक थी जिससे लुटेरे बंदूक की नौक पर डरा-धमकाकर 10 लाख 75 हजार रुपए की राशि लूटकर फरार हो गए। दोनों युवकों की उम्र करीब 25 से 26 साल के बीच है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है। साथ ही आरोपियों को पकडऩे के लिए आसपास के थाना इलाकों में भी नाकेबंदी की गई है।