110
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने प्रतियोगी परीक्षाओं व लोकसभा चुनाव व परिणाम के मद़्देनजर कॉपियों के वीक्षण का कार्य तेज कर दिया है। बोर्ड की दसवीं एवं बारहवीं कक्षा के सभी नतीजे मई माह के अंत तक जारी कर दिए जाएंगे।
बोर्ड की ओर से जारी टाइम टेबल के अनुसार दसवीं कक्षा की परीक्षा 30 मार्च जबकि बारहवीं की परीक्षाएं 4 अप्रेल को खत्म होंगी। जिलेवार केन्द्रीयकृत मूल्यांकन प्रणाली तथा वीक्षकों की ओर से व्यक्तिगत स्तर पर भी क्षेत्रवार वीक्षण कार्य प्रगति पर है।