110
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के टि्वटर हैंडल”@RBI”पर फॉलोअर्स की संख्या रविवार को बढ़कर 10 लाख हो गई। बैंक ऑफ मेक्सिको 7.74 लाख फॉलोवर्स के साथ दूसरे स्थान पर है। RBI के गवर्नर शशिकांत दास ने ट्विटर पर यह जानकारी दी कि RBI ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाला दुनिया का पहला केंद्रीय बैंक बन गया है। इसके साथ ही गवर्नर द्वारा सभी साथियों को बधाई दी।
हर्षवर्धन शर्मा(मार्मिक धारा)