Home Bollywood राजकुमार राव और पत्रलेखा 11 साल के साथ के बाद सोमवार को बंधे शादी के बंधन में, प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर समेत कई सेलिब्रिटीज ने दी बधाई-

राजकुमार राव और पत्रलेखा 11 साल के साथ के बाद सोमवार को बंधे शादी के बंधन में, प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर समेत कई सेलिब्रिटीज ने दी बधाई-

by marmikdhara
0 comment

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 11 साल के साथ के बाद सोमवार को देवउठनी एकादशी के दिन चंडीगढ़ में शादी कर ली। शादी में दोनों के फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स भी शामिल हुए। अब फैन समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज राजकुमार राव और पत्रलेखा को शादी की बधाई सोशल मीडिया के जरिए दे रहे हैं।

राजकुमार राव ने शादी के बाद सोशल मीडिया पर पत्रलेखा के साथ की फोटो शेयर कर लिखा “आखिरकार 11 साल के प्यार, रोमांस, दोस्ती और मस्ती के बाद मैंने अपनी हर चीज से शादी कर ली, मेरी आत्मा, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरा परिवार आज मेरी हो जाने से बड़ी खुशी नहीं। आप हमेशा के लिए और उससे आगे भी।” राजकुमार राव और पत्रलेखा के फोटोस पर प्रियंका चोपड़ा, तापसी पन्नू और अनिल कपूर समेत कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट कर दोनों को बधाई दी।
राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की फोटोस में एक और खास बात थी, पत्रलेखा का दुपट्टा जिसमें बांग्ला में लिखा था अमार प्रण भोरा भालोबाशा अमी तोमाय शोमपुर्णा कोरिलम। यानी मैं आपको अपना सारा प्यार देने की प्रतिज्ञा करती हूं। पत्रलेखा ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शादी की फोटो शेयर की है। उन्होंने भी सेम कैप्शन लिखा है। लेकिन अपना स्टाइल में। पत्रलेखा ने लिखा कि “मैंने आज अपनी हर चीज से शादी कर ली है। मेरे प्रेमी, मेरे क्राइम पार्टनर, मेरे परिवार, मेरे सोलमेट। पिछले 11 साल से मेरे सबसे अच्छा दोस्त, आपकी पत्नी होने से बड़ी कोई फीलिंग नहीं है। यह हमारा है, हमेशा के लिए।”

13 नवंबर को हुई थी राजकुमार पत्रलेखा की सगाई-
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने शनिवार 13 नवंबर को सगाई की थी। जिसके कुछ फोटोस और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। सगाई की थीम ऑल वाइट रखी गई थी। एक वायरल वीडियो में राजकुमार ने घुटनों पर बैठकर पत्रलेखा को शादी के लिए प्रपोज किया और सगाई की अंगूठी पहनाई। पत्रलेखा ने भी राजकुमार को घुटनों पर बैठकर सगाई की अंगूठी पहनाई। सगाई के बाद 14 नवंबर को दोनों की मेहंदी और संगीत के फंक्शन हुए। इन दोनों की डेस्टिनेशन वेडिंग में कुछ गिने-चुने मेहमान ही शामिल हुए। इसलिए शादी को लेकर तैयारियां काफी गुप्त रखी गई थी।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा) www.Marmikdhara.in.(Hindi)
www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews