78
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
कुछ महीनों से प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मम्पस संक्रामक रोग के कई मामले सामने आए हैं। यह एक संक्रामक रोग है जो संक्रमित व्यक्ति के खांसने और छींकने के समय समय लार के माध्यम से दूसरे स्वस्थ व्यक्ति तक आसानी से फैलता है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों व वयस्कों में होने वाले इस रोग की रोकथाम के लिए गाइडलाइन जारी की है। जिसमे संक्रमण से ग्रसित या लक्षण नजर आने पर बच्चे को सात दिन स्कूल नहीं बुलाने, संदिग्ध के जांच नमूने सवाईमानसिंह मेडिकल कॉलेज जयपुर भेजने और इस तरह के मामलों की नियमित रूप से स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।