Home Bollywood पुष्पा 2 की टीम का हुआ एक्सीडेंट

पुष्पा 2 की टीम का हुआ एक्सीडेंट

सड़क दुर्घटना में घायल हुए कई आर्टिस्ट

by marmikdhara
0 comment

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 की टीम के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया है, जिसमें कई आर्टिस्ट के घायल होने की खबर सामने आई है।पुष्पा 2 की टीम बुधवार को तेलंगाना से शूटिंग के बाद आंध्र प्रदेश वापस लौट रही थी। टीम की बस ने सड़क पर खड़ी दूसरी बस को टक्कर मार दी।एक्सीडेंट बुधवार सुबह नारकेटपल्ली के पास हैदराबाद-विजयवाड़ा हाइवे पर हुआ।

कलाकारों को आई चोट, इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया 

बस में बैठे 2 आर्टिस्ट को गंभीर चोटें आई और उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। इसके अलावा टीम के अन्य कलाकार भी घायल हुए हैं।अभी तक एक्सीडेंट को लेकर पुष्पा 2 की टीम की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है।

एक्सीडेंट के बाद जाम, CCTV फुटेज खंगाल रही है पुलिस

रास्ते में आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवाहन निगम की बस खड़ी थी, जिसे तकनीकी खराबी की वजह से सड़क के किनारे खड़ा किया गया था। दूसरी ओर पुष्पा 2 यूनिट बस के चालक का सड़क पर खड़ी बस पर ध्यान नहीं गया। उसने अचानक बस को टक्कर मार दी। हादसे के कारण कुछ घंटों के लिए भारी जाम लग गया, वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तहकीकात शुरू की। बता दें कि पुलिस हादसे के बारे में और जानने के लिए आसपास के CCTV फुटेज की जांच कर रही है।

हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)

True Facts Newspaper

www.truefactsnews.in

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews