राजस्थान में बुधवार को करीब 12 बजे आबूरोड शहर के मानपुर ऋषिकेश रोड पर स्थित गणेश मंदिर में दर्शन करने जा रही महिलाओ की स्कूटी को एक निजी स्कूल बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में स्कूटी चलाने वाली युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायलों को ट्रोमा सेंटर ले जाया गया। एक युवती को पालनपुर रेफर करने के लिये ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। दुर्घटना में घायल एक महिला का उपचार जारी है। इस दुर्घटना के बाद बस ड्राईवर फरार हो गया है |
इस दुर्घटना में घायल सुनिता पत्नी महेंद्र सैनी ने घटना की रिपोर्ट देकर बताया कि वह, उसकी पुत्री अंशु सैनी व उसकी भतीजा बहु कमेलश देवी सैनी गणेश मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे | तभी सामने से लापरवाह तरीके से स्कूल बस चलाते हुए ड्राईवर ने स्कूटी को टक्कर मार दी । टक्कर लगते ही अंशु सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूल बस राजस्थान रॉयल स्कूल की है |
सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त वाहनों व बस को थाने ले जाया गया।मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों ने मामला दर्ज करवाया और आगे की कार्यवाही की गयी |