63
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
राजस्थान के दौसा जिले के पापड़दा में बालावास गांव में भक्तों की ढाणी में गेहूं की फसल की आड़ में उगा रखी गांजे की खेती को देर रात पुलिस ने दबिश देकर पकड़ी | पुलिस ने लगभग एक करोड़ के मूल्य के 2060 अवैध मादक पदार्थ गांजा के हरे व सूखे पौधे बरामद किये |
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि भक्तों की ढाणी बालावास गांव में जगदीश मीणा ने गेहूं की फसल में अवैध मादक पदार्थ गांजा के पौधे उगा रखे हैं। शिकायत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने देर रात अचानक दबिश दी जिससे 1 क्विंटल 88 किलो 400 ग्राम कए अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया | पुलिस ने खातेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।