Home News पीएनबी दे रहा है त्योहारी सौगात।

पीएनबी दे रहा है त्योहारी सौगात।

by marmikdhara
0 comment

देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक(PNB) ने त्योंहारी सीजन में ऑफर की शुरुआत कर दी है। इसके लिए उसने कुछ घोषणाएं कि है जो इस प्रकार हैं।

बैंकों की प्रोसेसिंग फीस की माफ।

बैंकों ने होम लोन, व्हीकल लोन,  प्रॉपर्टी लोन, पर्सनल लोन, पेंशन लोन, गोल्ड लोन, पर प्रोसेसिंग फीस पूरी तरह माफ कर दी है।सभी प्रोडक्ट पर सर्विस चार्ज और डॉक्यूमेंटेशन चार्ज को खत्म कर दिया गया है। पर्सनल लोन 8.95% पर मिलेगा।

सबसे कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन।

बैंक का पर्सनल लोन पर ब्याज दर सबसे कम दर पर है। होम लोन पर टॉपअप भी शानदार है। इस पर भी कम ब्याज लगेगा। यह सभी ऑफर दिसंबर 2021 तक रखे गए हैं। त्योहारी सीजन में ग्राहक काफी अच्छा खर्च करते हैं।

ऑफर का नाम फेस्टिवल बोनांजा रखा गया है।

बैंक में इस ऑफर का नाम फेस्टिवल बोनांजा ऑफर रखा है।इस ऑफर के तहत सस्ते कर्ज और अन्य प्रोडक्ट मिलेंगे कार लोन पर 7.15% का ब्याज लगेगा।इसके लिए व्यक्ति या तो ऑनलाइन सेवाओं का प्रयोग करें या शाखा में जाकर पता कर सकता है।

प्रोडक्ट की कीमतें कम होने लगी।

हालांकि कोरोनावायरस इलेक्ट्रॉनिक सामान स्मार्टफोन, टेलीविजन, कारों ,लैपटॉप, की कीमतें कम होने लगी है। अनुमान है दिवाली में ग्राहकों के उपयोग वाले प्रोडक्ट काफी सस्ते हो जाएंगे। कंपनियों ने अभी से कीमतें घटाना शुरू कर दी हैं।

कंपनियों का फोकस ज्यादा मांग वाले प्रोडक्ट पर।

कंपनियां ज्यादा मांग वाले प्रोडक्ट्स अभी से उपलब्ध करा रही हैं।यह कंपनियां बैंकों के साथ करार कर रही हैं। बेहतरीन ऑफर दिए जा रहे हैं। त्योहारी सीजन पर ग्राहकों को एक तो कम कीमत पर प्रोडक्ट मिलेंगे। दूसरे बैंकों की सर प्रोसेसिंग फीस और चार्ज माफ होने से भी फायदा होता है। 10 सितंबर गणेश उत्सव से त्योहारी सीजन की शुरुआत हो जाएगी।

विकास शर्मा (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा) www.Marmikdhara.in.(Hindi)
www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews