Home Bollywood भारतीय डाक विभाग ने GDS भर्ती के लिए अधिसूचना की जारी

भारतीय डाक विभाग ने GDS भर्ती के लिए अधिसूचना की जारी

by marmikdhara
0 comment

भारतीय डाक विभाग ने 2023 में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती (India Post GDS Recruitment 2023) अभियान के तहत भारतीय डाक में 12828 पदों को भरा जाएगा. पंजीकरण प्रक्रिया 22 मई से शुरू हुई है और 11 जून, 2023 को समाप्त होगी. करेक्शन विंडो 12 जून को खुलेगी और 14 जून, 2023 को बंद होगी.

शैक्षिक योग्यता
भारत सरकार / राज्य सरकारों / केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित गणित और अंग्रेजी (अनिवार्य या वैकल्पिक विषयों के रूप में अध्ययन किया गया है) में 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए.

आयु सीमा

आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन अनुमोदित बोर्डों की 10वीं कक्षा की माध्यमिक विद्यालय परीक्षा में प्राप्त अंकों/ग्रेड के रूपांतरण के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी.

आवेदन शुल्क
जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनको आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपये का भुगतान करना होगा. हालांकि, सभी महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों, पीडब्ल्यूडी और ट्रांसवुमन उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क के भुगतान में छूट दी गई है.

आवेदन प्रक्रिया 

योग्य उम्मीदवार India Post की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

इस ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के बारे में अधिक जानकारी के लिए, इच्छुक उम्मीदवार भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जांच कर सकते हैं और अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)

True Facts Newspaper

www.truefactsnews.in

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews