56
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
राजस्थान के नागौर जिले में मेड़ता सिटी क्षेत्र के खेडूली रेलवे स्टेशन के पास 35 वर्षीय विवाहिता किरण ने अपने सात साल के बेटे के साथ एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली | हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सुचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को चिकित्सालय में रखवाया | सूत्रों के अनुसार विवाहिता अपने बेटे को स्कूल से लेकर आई थी। प्रारम्भिक पूछताछ में मौत का कारण परिवार में चल रही अनबन बताई गई है। पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है |