पदमपुर रोड पर चूनावढ़ और गांव भगवानसर के बीच दोपहर करीब बारह बजे के आसपास एक ट्रेक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करते हुए कार तेज गति से आगे जाने लगी तभी सामने से राजस्थान रोडवेज आ गई। इस दुर्घटना में कार के अगले हिस्से के परचखे उड़ गए। सडक हादसे में कार सवार पंजाब के युवा, उसकी पत्नी, मां और डेढ़ साल की भांजी कुल चार जनों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसकी सगी बहन की हालत नाजुक हैं। इस गंभीर घायल का प्राइवेट हॉस्पिटल में उपचार किया जा रहा है।
इस दुर्घटना में राजस्थान रोडवेज में सवार सात-आठ सवारियाें के चोटें आई हैं | कार में सवार सूरजवीर सिंह, सूरजवीर सिंह की पत्नी अमनदीप कौर, उसकी मां कुलदीप कौर और डेढ़ वर्षीय भांजी कनाडा प्रवासी बलजीत सिंह की मौत हो गई जबकि बहन कनाडा मूल की निवासी मीनू उर्फ मनप्रीत कौर गंभीर घायल हो गई। यह परिवार पंजाब के बाघापुराना क्षेत्र गांव नथूवाला का मूल निवासी है।