80
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ CBI जांच की मंजूरी मिल गई है। सुकेश चंद्रशेखर ने तिहाड़ जेल में प्रोटेक्शन मनी के तौर पर 10 करोड़ की राशि सत्येंद्र जैन को देने का दावा किया था इसी मामले में सरकार ने CBI जांच की मंजूरी दी है।
करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले सुकेश ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर यह आरोप लगाया था कि जेल में सत्येंद्र जैन की अपनी सरकार चलती है।