जोधपुर, मनुष्य के संस्कारों का अंतिम चरण चल रहा है। यह ऐसी घटनाएं समाज के सभी तबकों को विचलित कर देगी। जोधपुर के बालेसर क्षेत्र की एक 12 साल की बालिका ने एक बच्चे को जन्म दिया है। बालिका के साथ दो नाबालिग लड़कियों ने दुष्कर्म किया था। इस घटना पर बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने संज्ञान लिया है। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष धनपत गुर्जर ने भी पूरे मामले की जानकारी ली है। इस समय पीड़िता जोधपुर के अस्पताल में भर्ती है।
बालिका ने जोधपुर के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया।
जोधपुर जिले के बालेसर क्षेत्र की एक 12 वर्षीय बालिका ने जोधपुर के एक अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया है। दोनों अब एकदम स्वस्थ हैं। इस बालिका का 9 माह पूर्व स्कूल से घर लौटते समय तीन लोगों ने एक जीप के द्वारा उसका अपहरण किया था। इस वारदात में दो नाबालिग थे। पुलिस ने बालिका से मिली जानकारी के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की है। इसकी जानकारी मिलते ही बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने अस्पताल का दौरा कर पीड़िता से मुलाकात की।
बाल कल्याण समिति अध्यक्ष धनपत गुर्जर ने बालेसर थानाधिकारी से ली जानकारी।
धनपत गुर्जर ने बताया कि हमें बालेसर थाना अधिकारी से मिली जानकारी है। उनके अनुसार छठी कक्षा में पढ़ने वाली 12 वर्षीय बालिका ने जोधपुर के एक अस्पताल में देर रात एक बच्चे को जन्म दिया है। बालिका के गर्भवती होने पर परिजनों ने पहले गर्भपात कराने की कोशिश की। जो सफल नहीं हो पाए। अब प्रसव पीड़ा होने पर उसे लेकर बालेसर के अस्पताल पहुंचे। वहां से मामला पुलिस के सामने आया। वीरता की कम होने के कारण प्रसिद्ध की जटिलताओं को ध्यान में रख उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया। यहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया।
बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने पीड़िता के माता-पिता से की बात।
बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष अनिता बेनीवाल ने अस्पताल पहुंचकर पीडिता के अलावा उनके माता-पिता से भी बात की। संगीता ने बताया कि लड़की के माता-पिता का कहना है कि उन्हें बेटी के गर्भवती होने की जानकारी देरी से पता चली। बालिका का कहना है कि स्कूल से लौटने के दौरान रास्ते में सुने स्थान पर एक जीप में 3 लोग उसे उठाकर ले गए। इनमें से दो नाबालिग हैं। तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घर पर डांट एवं मार पड़ने के डर से उसने किसी को इस बारे में नहीं बताया। अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने बताया कि जच्चा एवं बच्चा दोनों एकदम स्वस्थ हैं। अध्यक्ष ने डॉक्टरों से उनके इलाज की पूरी व्यवस्था करने को कहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं प्रत्येक व्यक्ति को विचलित कर सकती हैं।
पुलिस कर रही है इस मामले की जांच।
वहीं दूसरी तरफ पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रही है। पुलिस का कहना है कि वह जांच कर रही है और जांच के बाद ही इस मामले में वह खुलकर बता सकते हैं। पुलिस ने दो संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ की है और अन्य की तलाश जारी है।
हमारा समाज कहां जा रहा है?
आज हमें अपने संस्कारों के प्रति जागरूक होने अति आवश्यक है। जो शिक्षा नीति है उसमें जीवन मूल्य एवं संस्कारों का मिश्रण अति आवश्यक है। वर्तमान समय में हमें संस्कृत भाषा का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। संस्कृत भाषा के द्वारा हमारे पूर्वजों में जो हमें संस्कार दिए हैं उनकी जानकारी आजकल की पीढ़ी को देना अति आवश्यक है। जिस तरह की शिक्षा नीति है। व्यक्ति को नैतिक रूप से शिक्षित करने में शून्य है। कुछ किताबों का में वर्णन कर रहा हूं जो संस्कृत भाषा में अति प्रसिद्ध है पर विद्यार्थियों को संस्कार देने में सहयोगी साबित हुई है। चाणक्य अर्थनीति, नीति शतक इत्यादि किताबों का ज्ञान आज की पीढ़ी के लिए अति आवश्यक है। जिससे हमारा समाज दिन प्रतिदिन पतन की ओर न जा सके।
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)