जोधपुर के बनाड़ थाना क्षेत्र में जयपुर हाइवे पर देवलिया गांव के पास चारे से भरी लोडिंग टैक्सी में मंगलवार को भीषण आग लग गई जिससे चालक जिंदा जल गया।
बताया जा रहा है की बिलाड़ा में पटेलों की कॉलोनी हाल नांदड़ी में डिफेंस कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार पुत्र कानाराम प्रजापत लोडिंग टैक्सी चालक था। वह बिलाड़ा से चारे से भरी लोडिंग टैक्सी लेकर नांदड़ी की तरफ आ रहा था। देवलिया गांव के पास पहुंचा तो अचानक चारे में आग लग गई। सूखा चारा होने से कुछ ही पलों में पूरी लोडिंग टैक्सी आग की गिरफ्त में आ गयी। चालक को पता लगा तब तक वह खुद चपेट में आ चुका था। रोड पर आवाजाही बहुत ही कम होने से वह जिंदा जल गया।
बाद में आने जाने वाले वाहन चालको ने पुलिस को सुचना दी साथ ही पानी डालकर आग पर काबू पाया तब तक चालक दिनेश कुमार की मौत हो चुकी थी। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है |