सांगानेर इलाके में हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू किया।मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार आग शॉर्ट सर्किल से लगी हैं हालांकि पूरी तरह से आग बुझने के बाद भी आग लगने के कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकता हैं। यह फैक्ट्री एचएम हैंडी क्राफ्ट के नाम से हैं इस के मालिक महावीर प्रसाद जैन हैं। आग की सूचना मिलने पर मालिक भी मौके पर पहुंच गए थे। इस दौरान फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए का माल चज कर राख हो गया। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में खड़ा एक चौपहिया वाहन और आधा दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन भी आग की चपेट में आ गए।हालांकि नुकसान के बारे में अभी तक किसी ने कोई जानकारी नहीं दी हैं।
30 मिनट में ही आग ने लिया वकराल रूप
स्थानीय लोगो ने बताया कि आग करीब 4 बजे लगी थी पहले फैक्ट्री से धुआं निकला जिसके बाद लोगों ने दमकल को सूचना दी। दमकल जब तक मौके पर पहुंची तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। दमकल ने मौके पर पहुंच कर आग को कंट्रोल करने का बहुत प्रयास किया लेकिन फैक्ट्री में कपड़ा भरा था जिस कारण आग को कंट्रोल करने में समय लग गया।