73
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
गुरुवार शाम जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 18 पर मेन रोड पर स्थित एक बेकरी की दुकान में शोर्ट सर्किट की वजह से आग लग गयी |दुकान में बेकरी का सामान होने से आग ने विकराल रूप ले लिया जिससे आग की ऊँची-ऊँची लपटें उठने लगी | थोड़ी ही देर में हवा की वजह से पास ही की एक ज्वेलरी की दुकान में भी आग लग गयी |
सुचना मिलने पर पुलिस और 6 फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची | धीरे-धीरे बढ़ रही आग के चलते दुकानों के पास के घरों में रहने वाले लोगों को भी घरों से निकालकर दूर किया गया है। अभी फायर ब्रिगेड्स आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है | आग से हुए नुकसान की जानकारी आग बुझाये जाने के बाद पता चल पाएगी |