Home News जयपुर के वैशाली नगर इलाके में आग में झुलसने से बुजुर्ग डॉक्टर की हुई मौत

जयपुर के वैशाली नगर इलाके में आग में झुलसने से बुजुर्ग डॉक्टर की हुई मौत

by marmikdhara
0 comment

जयपुर में बुजुर्ग डॉक्टर घर में ही लगी आग से जिंदा जल गया। बुजुर्ग डॉक्टर पहले से बीमार थे। और जिस कमरे में वहां आराम कर रहे थे उसी में आग लग गई। बीमारी की स्थिति में वह बेड से उठ कर भाग भी नहीं पाए और गंभीर रूप से झुलस गए। इलाज के दौरान सवाई मानसिंह अस्पताल में उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। मामला राजधानी के वैशाली नगर इलाके का है।
सीआई राजेश ने बताया कि गुरजीत सिंह वैशाली नगर स्थित राठौर नगर में रहते थे। वह होम्योपैथिक डॉक्टर थे। बीमारी के कारण पिछले काफी दिनों से वह बेड रेस्ट पर थे। उनके साथ उनका बेटा डॉक्टर जसकरण सिंह और बहू बलजीत कौर रहते थे। रविवार की शाम को जसकरण सिंह 22 गोदाम के पास स्थित अपने होम्योपैथिक क्लीनिक पर गए थे। तभी यह हादसा हुआ।
बता दें कि बीमारी के चलते डॉक्टर गुरजीत सिंह को ठंड लगती थी। इसके चलते ही उन्हें बेड के पास हीटर लगाया था। रविवार रात करीब 8:30 बजे डॉक्टर गुरुजीत अपने कमरे में थे‌ उनकी देखभाल करने वाली नर्स शाम 7:00 बजे ही अपने घर चली गई थी। उनकी बहू घर में बने गार्डन में बैठी थी। इसी दौरान हीटर से गद्दे में आग लग गई। डॉ सिंह उठने में असमर्थ थे। इस कारण वह 50 प्रतिशत झुलस गए।
आग की चपेट में आए डॉक्टर गुरुजीत सिंह चिल्लाने लगे। चिल्लाने की आवाज सुनकर गार्डन में बैठी बहू बलजीत कौर भागकर कमरे में आई। आग की लपटों को देखकर वह भी घबरा गई। पड़ोसियों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। और वैशाली नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। गंभीर हालत में डॉक्टर अजीत को वैशाली नगर स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी गंभीरता को देखते हुए सवाई मानसिंह अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा घटनास्थल से एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए गए हैं।

हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)

True Facts Newspaper

www.truefactsnews.in

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews