73
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की आठवीं लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में 3 राज्यों के 11 उम्मीदवारों के नाम है | पश्चिम बंगाल से 2, ओडिशा से 3 और पंजाब से 6 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा अब तक 8 लिस्ट में 417 नामों का ऐलान कर चुकी है। आठवीं लिस्ट में भाजपा ने पंजाब के गुरदासपुर से सनी देओल का टिकट काट दिया है। भाजपा ने कटक सीट से BJD से आए भर्तृहरि मेहताब को मैदान में उतारा है।