Home News बाइक सवार युवक पर बदमाशों ने किया हमला

बाइक सवार युवक पर बदमाशों ने किया हमला

बाइक सवार युवक को पहले कार से टक्कर मारी फिर लाठी-डंडों, सरियों और पत्थरों से हमला कर फरार हो गये

by marmikdhara
0 comment

भीलवाड़ा शहर के प्रतापनगर थाना इलाके के रीको एरिया में सांवलिया एसआरएस फैक्ट्री के गेट के पास बाइक सवार युवक पर बदमाशों ने लाठी-डंडों, सरियों और पत्थरों से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी | इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेकर घायल को अस्पताल पहुँचाया |

हमले में घायल हुए लेबर ठेकेदार कमल गुर्जर ने बताया की हमलावर 2 गाडियों में आये थे पहले क्रेटा गाडी से बाइक को टक्कर मारी फिर बोलेरो गाडी पैरों पर चढ़ा दी उसके बाद दोनों गाडियों से उतरे दर्जनों बदमाशों ने लाठी-डंडो, सरिये और पत्थरों से हमला कर फरार हो गये | पीड़ित ने एसपी से हमलावरों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा दिलाने की गुहार लगाई है।

हर्षवर्धन शर्मासंपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews