ED ने शराब निति केस मामले में गुरुवार शाम 7 बजे सर्च वारंट के साथ समन लेकर पहुंची | काफी पूछताछ के बाद रात 9 बजे अरविन्द केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया | ED टीम के साथ दिल्ली DSP व अन्य अधिकारी मौजूद रहे | उधर केजरीवाल की लीगल टीम के द्वारा सुप्रीम कोर्ट में अपील की गई है |
हाईकोर्ट ने याचिका की ख़ारिज
गुरुवार को दोपहर 2 बजे हाईकोर्ट ने केजरीवाल को गिरफ्तारी से राहत देने से इनकार करते हुए याचिका ख़ारिज की | केजरीवाल द्वारा कोर्ट से ये भरोसा मांगा था कि अगर वे पूछताछ के लिए ED जाते हैं तो उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। कोर्ट द्वारा यह कहा गया कि केजरीवाल को ईडी के सामने पेश होना होगा, उनकी गिरफ्तारी पर रोक नहीं है। उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है इसके बाद यह कार्यवाही की गई है |
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in