फिल्म अश्वत्थामा की ऑफिशियल अनाउंसमेंट जैकी भगनानी और शाहिद कपूर ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है | पहले इस फिल्म को विक्की कौशल करने वाले थे इसके लिए विक्की ने तैयारी भी शुरू कर दी थी फिर विक्की फिल्म से बाहर हो गये है | इस फिल्म के राइटर और डायरेक्टर सचिन रवि होंगे | यह एक पेन इंडिया फिल्म है जिसे हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में सिनेमाघरों में भी रिलीज किया जाएगा |
सूत्रों के अनुसार वाशु और जैकी भगनानी इस प्रोजेक्ट को इस साल की शुरुआत से ही विकसित कर रहे हैं | वे इसे इस प्रकार दिखाना चाहते है जैसा पहले भारतीय दर्शकों ने कभी नही देखा हो | प्रोजेक्ट की शुरुआत से ही मेकर्स की पहली चॉइस शाहिद कपूर थे। पहले इस फिल्म को आदित्य धर डायरेक्ट करने वाले थे लेकिन बजट में आई दिक्कतों की वजह से मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट को रोक दिया | इस फिल्म के लीड रोल में विक्की कौशल और सारा अली खान नजर आने वाले थे वही डायरेक्टर आदित्य धर ने एक अहम किरदार निभाने के लिए सुनील शेट्टी से भी बात कर ली थी |
इस फिल्म की शूटिंग को मेकर्स अगस्त 2021 से शुरू करना चाहते थे लेकिन कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण शूटिंग टाल दी गई | इस फिल्म की शूटिंग भारत, आइसलैंड और यूएई में बड़े पैमाने पर होने वाली थी