जयपुर के करधनी थाना इलाके में सुबह 6 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली की 206 बीघा पर एक व्यक्ति का शव पकड़ा हुआ हैं। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। जहाँ पहले से कच्ची बस्ती के लोग मौजूद थे जिन्होंने शव को देखा, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं। इससे लग रहा है कि हत्या कर शव को पटका गया। साथ ही पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर एसिड भी डाला गया है।
मृतक के कपड़ों, हाथ में बंधी रोली और एक बैंड से पुलिस पहचान की कोशिश कर रही है। बॉडी की फोटो को आसपास के थानों में भेजा गया है। शव मुख्य सड़क से 100 मीटर अंदर मिला हैं। शव के सिर पर गहरी चोट के निशान हैं लेकिन मौके पर खून की एक बूंद नहीं मिली है। मृतक की पहचान नहीं हो इसलिए उस के चेहरे पर एसिड डाला गया है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है |