कोटपूतली के पुरानी सब्जी मंडी में ग्राहकों को लेकर पड़ोसी दुकानदारों में आपसी कहासुनी को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद पड़ोसी कॉस्मेटिक दुकानदार ने फैशन कलेक्शन की दुकान में घुसकर मारपीट की दी। दुकानदार की आंख और नाक पर चोटें आई है। बताया जा रहा है दोनों दुकानदारों के बीच आए दिन ग्राहकों लेकर झगड़ा होता रहता है।
जानकारी के अनुसार- पुरानी मंडी मे पीड़ित दुकानदार इंद्राज सैनी की राधे-राधे फैशन कलेक्शन नाम की दुकान है। इसके पास ही कृष्ण कुमार की भी कॉस्मेटिक की दुकान है। वह आए दिन ग्राहकों को बुलाने के नाम पर गाली गलौज करता है। इसी के चलते स्टाफ से गाली-गलौज करते हुए आरोपी दुकानदार कृष्ण पुत्र बंशीधर ने अन्य दुकानदार भूपेंद्र पुत्र भीखाराम, जीतू पुत्र भीखाराम, विकास पुत्र रामावतार के साथ मिलकर हमला कर दिया। जिससे इंद्राज सैनी आंख-नाक पर चोटें आई हैं। इन लोगों ने पहले भी स्टाफ से मारपीट की थी, लेकिन तब पीड़ित पक्ष की और से कोई एक्शन नहीं लिया था।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी हैं। सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।