चूरू के दूधवाखारा थाने के कॉन्स्टेबल की कार को थाना से 500 मीटर की दुरी पर एक प्याज से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की कार के परखच्चे उड़ गे वहीँ कार में सवार सवार पुलिस कॉन्स्टेबल गंभीर घायल हो गए। घायल कॉन्स्टेबल को गंभीर हालत में इलाज के लिए डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज किया।
जानकारी के अनुसार अस्पताल में घायल लुदी झाबर निवासी कॉन्स्टेबल सुरेश पाल की दूधवाखारा थाने में ड्यूटी है। मंगलवार दोपहर वह घर से थाने आ रहे थे इसी दौरान दूधवाखारा थाना से 500 मीटर दूरी पर प्याज से भरे ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में उनकी कार के परखच्चे उड़ गए। कार को टक्कर मारने के बाद पुलिस ने ट्रक को रुकवा लिया है। घायल पुलिस कॉन्स्टेबल को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद पुलिस ट्रक ड्राइवर से हादसे की जानकारी ले रही है। घटना की सूचना के बाद डीबी अस्पताल में पुलिस जवानों की भीड़ लग गई। फिलहाल घायल पुलिस कॉन्स्टेबल सुरेश पाल अस्पताल में भर्ती हैं। जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।