कोटा में महावीर नगर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक युवक दोस्त के साथ सोशल मीडिया के लिए रील बना रहा था युवक के हाथ में देशी कट्टा था जिससे रील बनाते समय गोली चल गयी जो युवक के सीने में जाकर लग गयी | युवक की गोली लगने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार झालावाड़ के मनोहरथाना निवासी यशवंत कुछ दिन पहले ही कोटा आया था और केशवपुरा इलाके में रह रहा था। अपने दोस्त के साथ रील बना रहा था। उसके हाथ में देसी कट्टा था। कट्टे का ट्रिगर दबने से गोली उसके सीने में लगी। हादसे के बाद एकत्रित हुए आसपास के लोग न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर गए। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुची पुलिस पूछताछ के लिए दोस्त और दुकान पर मौजूद युवक को थाने लेकर गई। वहीं पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा |