Home News बागियों को बीजेपी द्वारा किया गया निष्कासित

बागियों को बीजेपी द्वारा किया गया निष्कासित

by marmikdhara
0 comment

जयपुर- प्रदेश में निकाय चुनावों में टिकट नहीं मिलने के कारण दोनों प्रमुख पार्टियों के कार्यकर्ता नाराज हैं | दोनों ही पार्टियों में बागियों ने निर्दलीय रूप में चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भरे थे | नामांकन वापसी की अंतिम तिथि तक पार्टियों के बड़े नेताओं द्वारा बागियों को मनाया गया | अब प्रदेश में भाजपा के आलाकमान ने बागियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू कर दी है | ऐसे बागियों और कार्यकर्ताओं को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष हेतु निष्कासित कर दिया गया है| विश्वस्त सूत्रों से बताया जा रहा है कि पार्टी ने दोनों निगमों में बगावत रहे 29 बागियों को बाहर का रास्ता दिखाया है | यह भी बताया गया है कि इन नामों में चुनाव लड़ने वाले दावेदारों के अलावा उनका साथ देने वाले और परिजनों के भी कुछ नाम सामने आए हैं|

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews