अजमेर के किशनगढ़ के मदनगंज थाना क्षेत्र के आरके लिंक रोड स्थित मिर्जा बावड़ी के पास पेट्रोल भरवाने जा रहे तीन दोस्तों की बाइक सामने से आ रही पिकअप से भिड़ गई। जिसमे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 गंभीर घायल हैं।
पूरी घटना दुकान में लगे कैमरे में कैद हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया और घायलों को राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया | मृतक की पहचान हाउसिंग बोर्ड निवासी करण चौधरी और घायलों की निखिल शर्मा और करण नायक के रूप में हुई। बताया जा रहा है की करण चौधरी बाइक से निखिल शर्मा और करण नायक के साथ मिर्जा बावड़ी के पास पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी।