Home News ट्रेन की बोगी के ऊपर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

ट्रेन की बोगी के ऊपर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

by marmikdhara
0 comment

जैसलमेर के पोकरण स्टेशन पर मंगलवार रात करीब 10 बजे एक युवक की तेन की बोगी के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गयी | बताया जा रहा है की युवक ऊपर से निकल रही 25 केवी की लाइन के चपेट में आ गया था। लाइन से छूते ही उसके कपड़ों में आग लग गई। जिससे मुआके पर ही उसकी मौत हो गयी |

जानकारी के अनुसार पोकरण रेलवे स्टेशन के पास एक प्राइवेट कंपनी द्वारा ट्रैक विद्युतीकरण का काम करवाया जा रहा है। यहां का सिक्योरिटी गार्ड जगदीश पुत्र प्रभुराम निवासी समराऊ (जोधपुर) मंगलवार रात बोगी के ऊपर सामान की देखरेख के लिए वह सोने के लिए ऊपर चला गया। इस दौरान 25 केवी की लाइन की चपेट में आ गया। घटना की सूचना पर पोकरण पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की मदद से आग को बुझाया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

हर्षवर्धन शर्मासंपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in

 

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews