अलवर के भिवाड़ी में बीबीपुर गांव में इंक बनाने वाली फैक्ट्री में बुधवार सुबह करीब 9 बजे आग लग गई। एक वेयर हाउस और एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट पूरी तरह आग की चपेट में आ गया है। मुख्य मैन्युफैक्चरिंग प्लांट तक आग फैलने से रोक दिया गया है अगर मुख्य मैन्युफैक्चरिंग प्लांट तक आग पहुंच जाती तो दो किलोमीटर का एरिया ब्लास्ट हो जाता।
करीब 12 दमकल मौके पर मौजूद है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। फेक्ट्री में केमिकल होने के कारण आग बढ़ती जा रही है। करीब 20 दमकल आग बुझाने में लगी हुई है, हरियाणा से भी दमकल बुलाई गई। केमिकल से भरे ड्रम धमाकों के साथ फट रहे हैं। मौके पर पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर मौजूद है | कंपनी के आधे से ज्यादा क्षेत्र को आग ने अपने चपेट में ले लिया है। अलवर मेगा हाईवे होने के कारण यहां पर भारी भीड़ लगी हुई है।
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in