राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल और फर्जीवाड़ा करने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। 338 अभ्यर्थियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा है इसके बाद यह अभ्यर्थी राजस्थान में होने वाली किसी भी सरकारी भर्ती परीक्षा में हिस्सा नहीं ले सकेंगे साथ ही इनमें से किसी को भी प्रदेश के किसी सरकारी विभाग में नौकरी नहीं मिलेगी।
वहीं दूसरी तरफ बोर्ड ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में फर्जी स्पोट्र्स सर्टिफिकेट जमा करने वाले 14 अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी कर 29 अप्रैल तक अपना पक्ष रखने का मौका दिया है। इन 14 अभ्यर्थियों की और से अगर बोर्ड को 29 अप्रैल तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो बोर्ड इन अभ्यर्थियों पर भी प्रतिबंध लगाने के साथ कानूनी कार्रवाई करेगा।
यह 338 अभ्यर्थी राजस्थान सरकार की ओर से आयोजित पीटीआई भर्ती परीक्षा 2018, लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2018, एग्रीकल्चर सुपरवाइजर 2018, आरपीएससी सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा 2022, ग्रेड थर्ड टीचर, एलडीसी, पटवारी समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के हैं।