कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर के हरसौरा थाना क्षेत्र के लाड़पुर गांव में प्रॉपर्टी डीलर ने सूखे कुएं में कूदकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। प्रॉपर्टी डीलर के जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने कुछ लोगों पर पैसों को लेकर दबाव बनाने की बात लिखी है।पुलिस को सूचना मिली कि लाडपुर के रहने वाले विजेन्द्र यादव पुत्र फूलचंद यादव ने कुएं में कूदकर सुसाइड कर लिया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक परिवारजनों और ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाल लिया था।
सुसाइड नोट में उसने लिखा- मैं विजेन्द्र कुमार यादव खुद आत्महत्या कर रहा हूं। कुछ आदमियों ने पैसे का दबाव बना रखा है। इसलिए मैं आत्महत्या कर रहा हु। जो भी रुपए किसी से लिए है या प्लॉट का लेनदेन किया है, उसका जिम्मेदार मैं खुद हूं। उसमें मेरे परिवार का कोई लेना देना नहीं है। मेरे मर जाने के बाद मेरे परिवार को प्लॉट और रुपए के लिए परेशान ना करें।
फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट और घरवालों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।