चुरु- भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने चूरू में बड़ी कार्यवाही करते हुए चुरु मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संदीप अग्रवाल को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ा | विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक एक मरीज के पेट में गांठ के ऑपरेशन के नाम पर ₹10000 रिश्वत की मांग की गई थी | एसीबी की कार्यवाही में कंपाउंडर राजेंद्र जाट नामक व्यक्ति भी पकड़ा गया है | उक्त कार्यवाही डीआईजी श्री विष्णु कांत के निर्देशन में की गई | बताया जा रहा है कि सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों के इलाज प्राइवेट अस्पताल में किए जाते हैं | इस हेतु इन पर बार-बार दबाव बनाया जाता रहा है | प्रकरण में एसीबी ने रिश्वत की रकम लेते हुए भी दोनों अभियुक्तों को प्राइवेट हॉस्पिटल में ही पकड़ा है मौके पर कार्यवाही की जा रही है | फिलहाल दोनों से सघन पूछताछ जारी है |
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)