अनूपगढ़ जिले के श्रीबिजयनगर में 33 जीबी गांव में एक घटना सामने आई है जिसमे डेढ़ बीघा जनीं को लेकर चल रहे विवाद में आपसी कहासुनी के बाद चाचा ने भतीजे की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना से मिली जानकारी के अनुसार गांव 33 जीबी का गुरदेव सिंह का अपने चाचा लड्डू बाबा से डेढ़ बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे गुरदेव सिंह अपने चाचा के साथ इसी मुद्दे पर बात कर रहा था। इसी दौरान लड्डू बाबा गुस्से में आ गया और उसने अपने भतीजे गुरदेव पर गोली चला दी। गोली गुरदेव सिंह के सीने में लगी। आसपास के लोग उसे श्रीबिजयनगर के सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा मामले की जाँच चल रही है |