भरतपुर के बयाना में दो प्राइवेट स्कुल के स्टूडेंट्स के गुटों ने हुई लड़ाई की सुलह करवाने पहुंचे शिक्षक को परिजनों व स्टूडेंट्स ने लाठी-डंडो से पिता जिससे शिक्षक घायल हो गया |
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला 30 मार्च का है जो अब सामने आया है जब सोशल मीडिया पर इस घटना का विडियो वायरल हुआ | दरअसल 30 मार्च को क्लास 10वीं का पेपर था। पेपर खत्म होने के बाद जब दो प्राइवेट स्कूल के स्टूडेंट स्कूल से बाहर आये तो दोनों स्कूलों के स्टूडेंट में आपसी कहासुनी हो गई। इसके बाद वहां कनावर गांव के स्कूल पुरोहित शिक्षण संस्थान का एक टीचर मौके पर पहुंच गया और दोनों स्टूडेंट के गुटों में बीच बचाव करवाने लगा। इसी दौरान वहां नगला जहाजिया गांव के प्राइवेट स्कूल में पढऩे वाले स्टूडेंट के परिजन पहुंच गए। उन्होंने आते ही सुलह करवा रहे टीचर की पिटाई शुरू कर दी | मामले को लेकर पुलिस की ओर से जांच की जा रही है।
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in