63
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
भारतीय वायु सेना आतंकियों का गढ़ रहे अनंतनाग में देर शाम अपनी शक्ति, साहस और पराक्रम का एक और नमूना पेश करेगी। भारतीय वायु सेना अनंतनाग के बिजबिहेड़ा में आज पहली बार जम्मू से श्रीनगर राजमार्ग पर बनाए गए 3.5 किलोमीटर आपातकालीन रनवे पर अपना सुखोई 30 और एलसीए तेजस लैंड कराएगी।
भारतीय वायु सेना ने बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है | इसके बाहरी आवरण चक्र में जम्मू कश्मीर पुलिस, दूसरे चक्र में सीआरपीएफ,तीसरे चक्र में भारतीय सेना और अंतिम और आंतरिक चक्र में भारतीय वायु सेना के गरुड़ कमांडो तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवा, अग्निशमन सेवा सहित अन्य विभागों की टीमों को भी तैनात किया गया है।