साउथ इंडियन सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी मूवी ‘पुष्पा-2’ की शूटिंग में बिजी हैं | इसी बीच उनकी एक फोटो इंटरनेट पर वायरल है। जिसमें वो कुछ सरकारी अफसरों के साथ कोई पेपर साइन करते दिख रहे हैं। इस फोटो के आने के बाद कहा जा रहा है कि उन्हें हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन यह फोटो खैरताबाद के आरटीओ (RTO) ऑफिस की है जहाँ अल्लू अर्जुन अपना इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने गए।इसकी जरूरत उन्हें ‘पुष्पा-2’ के लिए पड़ेगी क्योंकि इस फिल्म में धांसू ड्राइविंग स्टंट होंगे जिसकी शूटिंग के लिए लाइसेंस की जरूरत होगी।
अल्लू अर्जुन ने कुछ दिनों पहले बताया था कि वो ‘पुष्पा-2’ के बाद ‘पुष्पा-3’ भी लेकर आएंगे। वहीं ‘पुष्पा द रूल’ मूवी इस साल 15 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी।